फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवाओं का तकनीकी शिक्षा से मोह भंग, आईटीआई में 9273 सीटें खाली

Thu, 06 Nov 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के युवाओं का तकनीकी शिक्षा से मोह भंग हो रहा है। प्रवेश की तमाम प्रक्रियाओं के बाद प्रदेशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 9273 सीटें खाली रह गईं। इसमें 3998 सीटें सरकारी और 5275 सीटें निजी आईटीआई की शामिल हैं।
विज्ञापन

सरफेस ऑर्नमेंटेशन टेक्नीक, इलेक्ट्रोनिक्स मेकेनिक, इंफोरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी सिस्टम मेंटनेंस (आईसीटी), वेल्डर और बुड वर्क ट्रेड में अभ्यर्थियों का रुझान काफी कम हुआ है। इन ट्रेडों में बहुत कम सीटें भरी हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिशयन, फिल्टर और एमएमवी व्हीकल में अभ्यर्थियों ने खासी रुचि दिखाई है। अधिकतर आईटीआई में इन ट्रेडों में सीटें भर गई हैं।
प्रदेशभर में 138 सरकारी और 134 निजी आईटीआई हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सरकारी और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में 27,497 सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की गई। दो से तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मौके दिए गए। इसके बाद भी 18224 सीटें ही भरीं, जबकि 9273 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


सरकारी आईटीआई में 17132 सीटें भरी जानी थीं। इसमें से करीब 13134 सीटें ही भरी गईं, जबकि 3998 सीटें खाली हैं। निजी आईटीआई में 10365 सीटें भरी जाती थीं। इसमें से करीब 5090 सीटें भरी थीं, जबकि 5275 सीटें रिक्त हैं।

कोट
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 27,497 सीटों के मुकाबले 18,224 सीटें भरी हैं। करीब 9273 सीटें रिक्त रह गईं। इलेक्ट्रिशयन, फिटर, एमएमवी सहित कुछ अन्य ट्रेडों में अभ्यर्थियों ने काफी रुझान दिखाया है।
विज्ञापन

-अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें