फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नववर्ष पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने पर मिलेगा उपहार

Fri, 26 Dec 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मनीष धीमान
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। नववर्ष के आगमन पर ग्राहकों को रिझाने के लिए कारोबारी जुट गए है। जिला के बड़सर बाजार में कारोबारियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने पर विशेष उपहार ग्राहकों देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्राहकों को मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने पर यह उपहार प्रदान किया जाएगा। ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी पर छूट भी प्रदान की जा रही है। त्योहारों पर ग्राहकों को विशेष छूट दी जाती है, लेकिन दुकानदारों ने नववर्ष के आगमन पर भी ग्राहकों को छूट देने के साथ उपहार देने का निर्णय लिया है।
ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ने के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। ऐसे में दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह निर्णय लिया है। नववर्ष पर युवाओं में खरीदारी करने का अधिक उत्साह होता है। ऐसे में दुकानदार इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

युवाओं में न केवल मोबाइल बल्कि अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की भी होड़ होती है। ऐसे में दुकानदारों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने पर उपहार भी प्रदान करने का निर्णय लिया है।



नववर्ष पर त्योहारों की तर्ज पर छूट देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने पर विशेष उपहार भी प्रदान किया जाएगा। लोगों को फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी आदि की खरीद के साथ विशेष उपहार प्रदान किया जाएगा। -मनीष धीमान, दुकानदार, बड़सर

नववर्ष पर युवाओं में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने का रुझान होता है। ऐसे में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने पर ग्राहकों को उपहार प्रदान किया जाएगा। यह पहली बार है कि किसी भी उपकरण की खरीदारी पर उपहार दिया जाएगा। -सुरेंद्र शर्मा, दुकानदार, बड़सर

लोग पहले त्योहारों पर ही खरीदारी करते थे कि उन्हें विशेष छूट मिल जाएगी, लेकिन यह पहली बार है कि नववर्ष पर लोगों को छूट दी जा रही है या कोई उपहार प्रदान किया जा रहा है। घर पर जरूरी सामान की खरीदारी करनी ही है। इससे दोहरा लाभ मिल रहा है। -कुलदीप कुमार, ग्राहक

नववर्ष पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी पर उपहार प्रदान किया जा रहा है। मोबाइल की खरीदारी पर शायद ही किसी ने कोई उपहार दिया हो, लेकिन इससे ग्राहकों को भी लाभ है कि खरीदारी पर उपहार मिल रहा है। इससे दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा। -रजनीश कपिल, ग्राहक

मनीष धीमान

मनीष धीमान

मनीष धीमान

मनीष धीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें