फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 25 हजार रुपये

Fri, 16 Jan 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क हादसे रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति हिंदी या अंग्रेजी में सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म या वीडियो बनाकर इसे 15 फरवरी तक परिवहन विभाग को ईमेल पर या स्वयं परिवहन निदेशालय में जमा करवाकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। लघु फिल्म या वीडियो की अवधि पांच मिनट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
यह प्रतियोगिता चार अलग-अलग आयु वर्गों 18-25 वर्ष, 25-32 वर्ष, 32-40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक वर्ग में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये की राशि, ट्राॅफी और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इनके अलावा पांच-पांच हजार रुपये के बीस अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01772808950 और 9805473133 पर या क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें