राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणीदेवी में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर योग करतीं निधि डोगरा।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणीदेवी में वीरवार को हुआ। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा, पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित योग गर्ल निधि डोगरा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
तीन से नौ नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवी पाठशाला के प्रांगण में साफ-सफाई, स्थानीय गायत्री मंदिर, टौणी देवी मंदिर एवं ग्राम टपरे में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से सेवा कार्य करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार और सुमन रानी ने शिविर की रूपरेखा से बच्चों को अवगत करवाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं में समरसता स्थापित करते हुए राष्ट्र की सेवा का भाव जगाने का प्रकल्प है। उन्होंने निधि डोगरा को सम्मानित करते हुए सभी बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने और शिविर में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजेश, कुलदीप, संजीव, प्रवीण, सोनिया, तनु, सतीश, कृष्ण, भूपिंद्र, सुरिंद्र, संजय, बलबीर सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।