हमीरपुर। हिम अकादमी विकासनगर के यशोवर्धन अत्री का चयन एशियन योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के निदेशक पंकज लखनपाल ने कहा कि यशोवर्धन अत्री एशियाई योग प्रतियोगिता के लिए विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। 48वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिमाचल योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं सचिव योगाचार्य रमन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई।
इसमें हिमाचल के 36 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबकि, देशभर के 900 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्तर पर यशोवर्धन स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल एवं जिले का नाम रोशन कर चुके हैं और अब यशोवर्धन अत्री एशियन योगासन प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाएंगे। इस उपलक्ष्य पर हिम अकादमी विकासनगर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें यशोवर्धन के अभिभावकों को विशेष तौर पर विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा एवं योग जिम्मी ठाकुर सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।