दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध की ओर से रविवार को गांव चकमोह में विश्वशांति महायज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। 15 अक्तूबर तक चलने वाले इस अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण के लिए धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
पहले दिन सुबह सात से दस बजे तक कलश यात्रा निकाली गई। आगामी दिनों में प्रतिदिन पूजन और पाठ होगा। 15 अक्तूबर को सुबह पूजन के बाद दस बजे से दोपहर दो बजे तक हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर अधिकारी ने गांव चकमोह के निवासियों और मंदिर के हिस्सेदारों सहित सभी श्रद्धालुओं से अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। संवाद