हमीरपुर। वर्ल्ड बैंक स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली पंचायत को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा। खुला शौचमुक्त घोषित पंचायतों का निरीक्षण करने के बाद प्रोत्साहन राशि तय की जाएगी।
पंचायतों को दी जाने वाली राशि अभी तक तय नहीं हो पाई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र की टीम पंचायतों का निरीक्षण करेगी। जिला स्तर पर खुला शौचमुक्त घोषित की गई पंचायतों का निरीक्षण किया जाएगा। जिससे शौचमुक्ति स्तर का सही आकलन किया जा सके। निरीक्षण के बाद खुला शौचमुक्त पाए जाने वाली पंचायतों को प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। विभाग की मानें तो राज्य सरकार के माध्यम से इससे संबंधित सूचना जिला स्तर पहुंचाई गई है। शौचमुक्त घोषित पंचायतों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। विभाग ने अपने स्तर पर अपने जिला में पंचायतों को शौचमुक्त घोषित किया है।
अब विभाग द्वारा तय की गई शौचमुक्त पंचायतों का निरीक्षण होगा। पंचायतों का ऑनलाइन रिकॉर्ड जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर घोषित की है। जिला स्तर पर पंचायतों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला समन्वयक गोविंद राणा ने बताया कि खुला शौचमुक्त घोषित पंचायतों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। निर्धारित तिथि से पहले पंचायतों का रिकॉर्ड जमा करवाया जाएगा।
वर्ल्ड बैंक खुला शौचमुक्त पंचायतों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इसकी सूचना शिमला निदेशालय से मिली है। पंचायतों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। पंचायतों का निरीक्षण होगा। स्वच्छ भारत मिशन की टीम पंचायतों का निरीक्षण करेगी।
-निपुण जिंदल, जिला ग्रामीण विकास अधिकारी।