फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर कार्यशाला करवाई

Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में साप्ताहिक कार्यशाला के समापन पर मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थीं एवं प्राध्यापक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 137वीं जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन गणित विभाग और निजी संस्था की ओर से किया गया।
कार्यशाला के समापन पर सेवानिवृत कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जम्वाल बतौर मुख्यातिथि, जबकि प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा एवं सेवानिवृत्त प्रो. जेपी अग्निहोत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उनके जीवन से सीखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विशेष अतिथि डॉ. ज्ञानचंद राणा ने विद्यार्थियों से अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने और उसके लिए निरंतर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सप्ताहिक कार्यशाला के संयोजक एवं गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कानूनगो ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यशाला की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रीय कार्यशाला में 100 विद्यार्थियों और 20 वक्ताओं ने भाग लिया। वहीं, समापन अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल, उप प्राचार्य डॉ शशि कुमार शर्मा, डॉ. कृष्ण लाल, डॉ. विजय सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें