फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिवनगर में चोरी की आरोपी महिला काबू

Mon, 23 Dec 2024 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर चार शिवनगर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मालिक के घर में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी महिला की पहचान पूजा आयु 35 वर्ष, पत्नी शब्बू कुमार निवासी वार्ड नंबर एक अणु के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ कर महिला को रविवार उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने चोरी किए 12.63 लाख रुपये में से 4.50 लाख के खुद के लिए गहने बनवा लिए हैं, जबकि बाकि शेष नकदी महिला ने कहां छुपाई है, इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है। महिला के दो बच्चे हैं, जबकि पति कबाड़ का काम करता है। सोमवार को आरोपी महिला को शाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि बीते बुधवार को सदर थाना के तहत शिवनगर में दिनदिहाड़े ही पेट्रोल पंप के मालिक के घर चोरी हुई थी। इस पर पेट्रोल पंप मालिक मनीष नंदा ने चोरी को लेकर सदर थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला चोरी वाले दिन घटना से पूर्व घर के समीप से गुजरी थी और घटना के बाद घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खोलकर साथ में ले गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें