फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों की कार्यशाला शुरू

Tue, 28 Apr 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सही डाटा एकत्रीकरण और डिजिटल एंट्री पर दिया जोर, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जनगणना-2027 के सुचारू संचालन और फील्ड स्तर पर कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए सोमवार को हमीर भवन में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनरों की कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला जनगणना अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने किया।
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सही और सटीक डेटा का एकत्रीकरण एवं एंट्री सबसे आवश्यक है। इसी आधार पर भविष्य की योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसके लिए तीन डिजिटल प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं। नागरिक स्वयं भी सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जैसे साक्षर और जागरूक जिले में यदि लोगों को जनगणना के प्रति सही तरीके से जागरूक किया जाए तो कार्य और भी सरल हो जाएगा। सभी अधिकारियों को जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने मास्टर ट्रेनरों और फील्ड ट्रेनरों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुपरवाइजरों और प्रगणकों को पूरी तरह प्रशिक्षित करें तथा किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कार्यशाला में पहले दिन जनगणना अधिनियम, नियमों और फील्ड ट्रेनरों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि पहले चरण में सभी मकानों और भवनों की लिस्टिंग का कार्य किया जा रहा है, जो संतोषजनक प्रगति पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें