फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मिक्सर मशीन टूटने से पिलर की चपेट में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना हमीरपुर में पत्नी की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सदर थाना के तहत एनआईटी हमीरपुर के परिसर में निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन टूटने से पिलर की सामग्री की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर की पत्नी ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने वीरवार के दिन पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। मजदूर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन


एनआईटी हमीरपुर के परिसर में बुधवार रात के समय निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए वहां पर मशीन के माध्यम से पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा था। कार्य के दौरान ही अचानक मशीन का स्लिंग टूट गया और पिलर से टकराया। इसस पिलर की सामग्री नीचे गिर गई। इस सामग्री की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश का 45 वर्षीय मजदूर घायल हो गया। वह करीब दस फीट नीचे जाकर गिरा। हादसे में घायल हुए मजदूर को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया। रात के समय उपचार के दौरान ही इसने दम तोड़ दिया है। वहीं मृतक की पत्नी ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया है। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें