फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: थाना ब्राह्मण में गिरे पीपल के पेड़ को हटाने का कार्य शुरू

Mon, 12 Aug 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड के अंतर्गत थाना ब्राह्मण गांव में गिरे विशालकाय पीपल के पेड़ को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने पेड़ कटान के लिए सामूहिक तौर पर 50 हजार रुपये की बजट राशि एकत्रित की है। दो से तीन दिन के भीतर गांव में गिरे पेड़ को काटने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों में अजय कुमार, रतन चंद, चिरंजी लालल और संजीव कुमार इत्यादि ने कहा कि दो दिन पूर्व उनके घर के पास स्थित वर्षों पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया था। इससे पशुशाला और घर की चहारदीवारी को काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पेड़ को काटने के लिए राशि एकत्रित की है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से भी उन्हें 13,000 रुपये की सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि पेड़ को काटकर मंदिर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें