बस्सी से तताहर सड़क के विस्तारीकरण कार्य में जुटी जेसीबी। स्रोत : विभाग
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर सड़क का विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य दो फेज में किया जाएगा। पहले बस्सी से भरेड़ी, फिर भरेड़ी-तताहर सड़क के विस्तारीकरण व पक्का करने का कार्य किया जाएगा।
भरेड़ी से बस्सी सड़क मार्ग का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया है। इसके तहत भरेड़ी से बस्सी सड़क मार्ग को भी 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस सड़क पर नई तकनीक एफडीआर का प्रयोग किया जाएगा। एफडीआर तकनीक से बनने वाली सड़कें 15 से 20 साल तक खराब नहीं होती हैं।
अधिकतर देखने में आता है कि सड़कें पक्का होने के बाद उखड़ना शुरू हो जाती हैं, लेकिन सड़क के विस्तारीकरण से लोगों को भी सहायता मिलेगी, जबकि वाहन चालकों का सफर भी आसान होगा।
लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा ने बताया कि सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। 15 जनवरी तक सड़क को बंद कर दिया है। वाहन चालक वाया धमरोल आ-जा सकते हैं। संवाद
राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद