फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने हमीरपुर में जायका के कार्य जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उप समिति की प्राक्कलन समिति ने सभापति रमेश धवाला की अध्यक्षता में सोमवार को जिला हमीरपुर में जायका के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत उखली में पर्यटन विभाग के कार्यालय का भी जायजा लिया गया। समिति ने इसके बाद ग्राम पंचायत पंजाली के गांव पंजाली में प्रगतिशील किसान बीर सिंह की ओर से लगाई गई विभिन्न प्रकार की सब्जियों को देखा तथा इसके लिए उनकी सराहना की। उन्होंने बीर सिंह से सब्जी उत्पादन को लेकर विस्तार से बातचीत भी की।
विज्ञापन

गांव तथा क्षेत्र में अन्य किसानों को भी इस व्यवसाय को अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस व्यवसाय को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर इसमें निरंतरता तथा विस्तार करने को भी कहा। इस दौरान समिति ने गांव में निर्मित एक संपर्क सड़क का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत समिति ग्राम पंचायत मझोग सुलतानी में पहुंची, जहां उन्होंने बल्ला और छबोट के बीच एक नाले पर निर्मित की गई उठाऊ पेयजल योजना को भी जांचा। इस पेयजल योजना से बल्ला राजपूतां तथा बल्ला घिरथां के गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। यह पेयजल योजना विद्युत के अतिरिक्त सौर ऊर्जा से संचालित की जा रही है। इस दौरान समिति के सदस्य के रूप में विधायक जगत सिंह नेगी, विनोद कुमार, राजेंद्र राणा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इससे पहले जिला हमीरपुर की सीमा पर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान तथा कृषि उप निदेशक युद्धवीर सिंह पठानिया ने समिति के सभापति तथा सभी सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें