फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ियां व सुहाग को बढ़ावा दे रहे महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते जंगल रोपा में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन में चलाए जा रहे महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में हमीरपुर ग्रामीण सेक्टर के 33 महिला मंडलों की 480 महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी ने बतौर मुख्यातिथि व वशिष्ठ अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने शिरकत की।
इस मौके पर वंदना योगी ने कहा कि बच्चे के जन्म के समय रणचुंझणे व विवाह के समय ग्रामीण महिलाओं द्वारा घोडिय़ां व सुहाग गाए जाते थे, जो आधुनिकता की दौड़ में धीरे-धीरे अपनी पहचान खो रहे थे, लेकिन इस संस्कृति को महिला पहाड़ी संगीत के माध्यम से बढ़ावा देने का जो सराहनीय प्रयास अनुराग ठाकुर ने किया है।
विज्ञापन

इस दौरान महिला मंडल जंगल रोपा प्रथम व महिला मंडल नारा द्वितीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता के समापन पर सभी महिला मंडलों को पुरस्कार वितरित करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें