फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-शाहतलाई एचआरटीसी बस का रूट कोहली-भोटा डायवर्ट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की हमीरपुर से सुबह 7:10 बजे बाया गुलेला, गसोता टिक्कर होकर चलने वाली बस के रूट को बदल दिया गया है। यह बस रूट हमीरपुर से शाहतलाई के लिए चलता है, अब यह बस कोहली से सीधी एनएच से होते हुए टिक्कर और फिर शाहतलाई तक चलाई जा रही है।
इस बस रूट के कोहली से टिक्कर तक एनएच से सीधा चलाए जाने से जहां शाहतलाई तक जाने वाले यात्रियों को लाभ हुआ है, वहीं गुलेला, घुमाण तक के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस के रूट का बाया कोहली, भिड़ा, केहडरू और टिक्कर से होते हुए चलाने पर स्थानीय प्रतिनिधि सोमवार को उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक से मिले और इस बस को दोबारा पुराने रूट से चलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा गसोता के अध्यक्ष कुलवीर परमार व अन्य लोगों ने कहा कि इन लोगों का तर्क था कि ग्रामीणों के बीमार हो जाने पर उन्हें भोटा अस्पताल पहुंचाने में अब दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निगम की तरफ से रूट डायवर्ट करने पर कमाई बढ़ने का तर्क तो दिया जा रहा है, लेकिन इससे लोगों को यातायात दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनहित में लोगों ने दोबारा रूट को बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि पांच पंचायतों के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। निगम अधिकारियों का तर्क है कि लोगों की मांग के अनुसार दूसरे किसी बस रूट को इस ओर बदल दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इस समस्या को जल्दी ही हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन



निगम का तर्क- रूट डायवर्ट करने से बढ़ी कमाई
परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि हमीरपुर-शाहतलाई बस रूट को यात्रियों के कोहली में उतर जाने की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसे बाया गुलेला, गसोता और टिक्कर होकर नहीं चलाया जा रहा है। इस बस रूट को बाया घुमाण और गुलेला चलाने पर पूरा दिन बस की आमदनी 1800 रुपए तक पहुुंच रही थी, लेकिन यह अब बढ़कर 3840 रुपयों के करीब पहुंच जा रही है। इससे डिपो की आमदनी में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें