हमीरपुर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए पहली सितंबर से निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू होगा। एक बैच में 35 महिलाओं का चयन किया जाएगा।
आरसेटी निदेशक अजय कतना ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहना, खाना, वर्दी और प्रशिक्षण सामग्री सहित सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रशिक्षण में हेयर कटिंग एवं स्टाइलिंग, फेसियल, मेकअप, स्किन केयर और मेहंदी सहित अन्य सौंदर्य सेवाओं की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों की 18 से 50 वर्ष आयु की महिलाएं प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी के लिए 7018356094 पर संपर्क कर सकती हैं।