फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने पेपर कवर और लिफाफे बनाने का लिया प्रशिक्षण

Sat, 23 May 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पीएनबी आरसेटी में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर महिलाओं के साथ निदेशक व अन्य। स् - फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस शिविर में 25 महिलाओं ने पेपर कवर, फाइल और लिफाफे सहित विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना स्वयं का उद्यम और कारोबार शुरू कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आरसेटी सहयोग करता है। उन्होंने महिलाओं से सरकार और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान में फास्ट फूड, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, जूट उत्पाद सहित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें