फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज थाना में महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट के दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के दो मामले दर्ज हुए हैं। दोनों मामलों की पीड़ित महिलाओं ने पुलिस थाना में इनकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार को जब वह और उसकी बेटी खेत से घास लेने जा रही थी तो उन्हीं के गांव के प्रकाश चंद, सामी, राणिया और विश्व दास ने उसके और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी और मारपीट कर दी। इस पर भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में महिला ने अपने गांव के व्यक्ति के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट और मकान की सीढ़ियों के ऊपर बनी छत को उखाड़ने की शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। सुमना देवी पत्नी कुलवीर सिंह गांव द्रोण डाकघर पट्टा तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके ही गांव के विपिन कुमार ने उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की है। वहीं, सीढ़ियों के ऊपर डाली छत को उसने उखाड़ दिया है। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि दोनों मामले दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें