फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि लोगों को न करने दें सामूहिक कार्यक्रम : अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। महामारी कोविड-19 पर भोरंज एसडीएम अमित शर्मा ने बताया कि विदेश से कोई व्यक्ति अपने घर आता है और प्रशासन को इसकी सूचना नहीं देता है और प्रशासन को उसके आने की सूचना दूसरे व्यक्ति से मिलती है तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर करवाई जाएगी। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने भोरंज उपमंडल के सभी पंचायत प्रधानों से आह्वान किया है कि अगर पंचायत में विदेश से कोई व्यक्ति अपने घर आता है तो उसकी सूचना एकदम 104 नंबर पर दें ताकि, उसकी जांच की जा सके। भोरंज में 13 लोग ऐसे हैं जो विदेश से आए हैं। उनमें कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण न होने के बावजूद उन्हें 14 दिन तक अपने घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन उन पर कड़ी नजर बनाए हुए है। अगर हिदायत के बावजूद अपने घर से निकलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भोरंज में आइसोलेशन वार्ड के तौर पर कंज्याण में कॉलेज के पास भवन को चिन्हित किया गया है। महामारी से निपटने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों व पंचायत प्रधानों को आदेश दिए गए हैं कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने पंचायत प्रधानों से आह्वान किया कि पंचायत में किसी भी व्यक्ति को घर में सामूहिक यज्ञ या अन्य कार्यक्रम न करने दें। अगर कोई नहीं मानता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें। पंचायत में कोई व्यक्ति बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने की दिक्कत वाला हो तो उसे एकदम अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भोरंज में कोरोना वायरस का कोई भी संदिग्ध नहीं है। उन्होंने लोगों से प्रशासन और सरकार का इस बीमारी से निपटने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें