फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की महिलाएं भाई सीएम सुक्खू को करेंगी मजबूत : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सुजानपुर में आयोजित महिला सम्मेलन को फ्लॉप करार दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भाजपा की महिला रैली को फ्लॉप करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के 15 सौ रुपये की सम्मान निधि को रोकने का कार्य किया है। ऐसे में उनको कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वह महिलाओं के बारे में कुछ कहे या इस तरह के महिला सम्मेलन कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस रैली में यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि उन्होंने किस आधार पर कांग्रेस की ओर से दिए गए पंद्रह सौ रुपये की सम्मान निधि को रोका। कांग्रेस हमेशा महिला अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ती रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिलाओं को 15 सौ रुपये की सम्मान निधि देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश की महिलाओं को प्यारी बहना सम्मान निधि योजना दी है। ऐसे में प्रदेश की हर महिला उन्हें अपना भाई मानती हैं और महिला अपने सुक्खू भाई को ही मज़बूत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें