फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने सीखे मशरूम की खेती के गुर

Sun, 21 Sep 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मट्टनसिद्ध आरसेटी के परिसर में लगाया प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन


हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में 34 महिलाओं ने मशरूम की खेती की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ घर में ही छोटे-छोटे उद्यम या कारोबार स्थापित कर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागी महिलाओं का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागी महिलाओं ने स्वच्छता की शपथ ली और संस्थान के परिसर में श्रमदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें