विकास खंड की गौना पंचायत में सांड ने मंगलवार को महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। स्थानीय वासियों ने महिला को निजी क्लीनिक पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। सांड के हमले की शिकार होने वाली क्षेत्र की यह पांचवीं महिला है।
गौना गांव की सुदर्शना देवी अपनी भैंस को पानी पिलाने जा रही थी। पशुशाला के पास पहुंचते ही अचानक सांड ने हमला कर दिया। सांड की टक्कर से सुदर्शना घायल हो गई। लोगों की मदद से उसे निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। लोगों ने प्रशासन से आवारा सांड को पकडने की मांग की है।
एसडीएम नादौन राकेश शर्मा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सांड की उपस्थिति दर्ज हुई। पशु पालन विभाग की टीम सांड पकड़ने के लिए भेजी गई थी। सांड टीम की पकड़ में नहीं आ पाया। वाइल्ड लाइफ विभाग को भी सांड को पकड़ने के लिए कहा गया है।