फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
नादौन में पीपीई किट के साथ महिला का अंतिम संस्कार करते परिजन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर को कोरोना मुक्त करने के 24 घंटे के भीतर ही उपमंडल मुख्यालय नादौन की एक वृद्ध महिला की मंगलवार को मौत हो गई। महिला की 5 दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर कोरोना टेस्ट के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला ने मंगलवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद नादौन में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन ने केवल छह लोगों को ही अंतिम संस्कार के समय उपस्थित रहने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन

कोविड नियमों के अंतर्गत महिला का अंतिम संस्कार किया गया। नादौन ब्लॉक में अभी तक कुल नौ मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक जिले में कोरोना का कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। एसडीएम नादौन विजय धीमान ने कहा कि मंगलवार को महिला की कोरोना से मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार में छह लोगों को ही शामिल होने की अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें