फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के सीमावर्ती गांव बसालग में वाहन की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला को एक कार चालक ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला राजकुमारी के पति प्यार चंद निवासी गांव चौली ने बताया कि वह चामुक्खा में किसी के घर पर दिहाड़ी लगा रहा था। तब उसे किसी ने फोन पर उसकी पत्नी की दुर्घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने के बाद वह घर के मालिक सहित नादौन अस्पताल पहुंचा तो उसकी पत्नी मृत पड़ी थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी पत्नी बसालग में एक विवाह समारोह में भाग लेने गई थी। जहां से जब वह पैदल सड़क किनारे जा रही थी तो किसी वाहन की चपेट में आ गई। वहीं, घायल को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाने वाले अक्षय व उसके दोस्त अमित निवासी वार्ड एक नादौन ने बताया कि महिला बस लेने के लिए सड़क की दूसरी ओर भागी तो एक वाहन चालक उसे टक्कर मार कर भाग गया। जिस कारण वह सामने से आ रही उसकी कार पर आ गिरी। जिसके बाद अन्य लोगों की सहायता से वह उसे नादौन अस्पताल ले आए। महिला अपने पीछे दो बेटे व पति छोड़ गई है। प्यार चंद ने बताया कि अभी हाल ही में उसके दस वर्षीय छोटे बेटे का शिमला में दिल की बीमारी के चलते ऑपरेशन हुआ है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि रक्कड़ पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें