फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो परिवारों के आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत कोहला गांव में जमीन विवाद के कारण दो परिवारों में हुई मारपीट में करीब आठ लोग घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने नादौन थाना में की है। जानकारी के अनुसार गांव के मनोहर लाल ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी शंकर दास के परिजनों ने उसके घर में आकर उसके परिजनों से मारपीट की है। वहीं, शंकर दास ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसका भाई गुरदास अपनी दुकान के लिए जा रहा था तो मनोहर के परिजनों ने उसका रास्ता रोक कर उससे मारपीट की है। जब वह इसका कारण मनोहर लाल से पूछने गए तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की है। इस झगड़े में दोनों परिवारों के मनोहर लाल, ओम प्रकाश, कमलेश, अखिलेश, अमित तथा शंकर दास, गुरदास व मीना कुमारी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें