फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुल्लू की रहने वाली महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हमीरपुर पुलिस ने वीरवार दोपहर बाद मंडी के ओट कस्बे से महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पत्नी की मौत के बाद पति हमीरपुर में स्थित पत्नी के कमरे से गायब हो गया था। वह एक दिन पूर्व ही हमीरपुर पहुंचा था। लेकिन, दंपती के बीच मंगलवार रात जाने क्या बात हुई, जो पत्नी की मौत की वजह बन गई।
विज्ञापन

कुल्लू से संबंध रखने वाली 29 वर्षीय महिला की लाश हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में किराये के कमरे से बुधवार 9 अक्तूबर की सुबह बरामद हुई थी। महिला की पहचान पूनम कुमारी पत्नी सुमित कुमार गांव शिरढ़ (रायसन) जिला कुल्लू के रूप में हुई है। महिला का पति भी कुल्लू में भूटिको में कार्यरत है तथा पांच साल का बेटा स्कूल में पढ़ता है। कमरे से लाश बरामद होने के बाद ही पुलिस को यह मामला कुछ पेचीदा लग रहा था। पुलिस मानने को तैयार नहीं थी कि यह आत्महत्या होगी। जिसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और साथ के कमरे में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद पाया कि घटना की रात महिला का पति कुल्लू से हमीरपुर आया था जो घटना के बाद गायब है। पुलिस ने सभी पुलिस थानों में इसकी सूचना दी और वीरवार को उसे औट से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा होगा कि महिला की मौत गला दबाने या जहरीला पदार्थ का सेवन करने या हृदयगति रुकने से हुई। वहीं, पति को हमीरपुर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद और खुलासे हो पाएंगे। उधर, डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि महिला के पति को पुलिस ने मंडी के औट से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें