फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के सहयोग से उद्यम लगा सकती हैं महिलाएं : एसडीएम

Sun, 15 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मट्टनसिद्ध में आरसेटी के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मौजूद अधिकारी एवं प्रतिभागी। जनसंपर्क विभा
विज्ञापन
हमीरपुर। मटटनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित टेलरिंग-कटिंग प्रशिक्षण कोर्स शनिवार को संपन्न हो गया। कोर्स के समापन अवसर पर नादौन के एसडीएम राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंकों के सहयोग से महिलाएं अपने उद्यम लगा सकती हैं। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ करके न केवल आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं, बल्कि अपने परिवार, समाज और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
एसडीएम ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाओं को अपना उद्यम या कारोबार आरंभ करने के लिए बैंकों की विभिन्न ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कोर्स के मूल्यांकनकर्ता सोम दत्त शर्मा और पुष्पा शर्मा, ट्रेनर नीतां देवी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें