फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा और नेतृत्व का प्रतीक हैं महिलाएं : अनिल

Tue, 09 Sep 2025 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वृत्त हमीरपुर-दो में जागरूकता शिविर के दौरान कार्यकर्ता और अन्य। -स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। आंगनबाड़ी वृत्त हमीरपुर-दो में मिशन शक्ति योजना के तहत महिला जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि महिलाएं न केवल निष्ठा और समर्पण की मिसाल हैं, बल्कि निर्णय शक्ति और नेतृत्व का भी प्रतीक हैं।
विज्ञापन

पर्याप्त अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में सफलता की गाथा लिख सकती हैं। शिविर में मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने महिला बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए कई टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं, जिनमें 1090 वुमेन पॉवर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1100 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि हिंसा और अत्याचार की शिकार महिलाओं के लिए सखी वन-स्टॉप सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। इन सेंटरों में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, कानूनी मदद, चिकित्सा सहायता और परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें