पीएचसी रैल में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में रविवार को कोरोना से एक 45 वर्षीय महिला की मौत जबकि 29 नए मामले सामने आए हैं। महिला की मौत आईजीएमसी शिमला में हुई है। आरटीपीसीआर टेस्ट में 23 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में गलोड़ स्कूल में कार्यरत 50, 49, 50 और 45 वर्षीय चार महिलाएं, बड़सर उपमंडल के गांव थाना की 51, 57 और 42 वर्षीय तीन महिलाएं, भकरेड़ी का 31 वर्षीय व्यक्ति और 14 वर्षीय लड़का संक्रमित पाया गया है।
इनके अलावा नघियार क्षेत्र के गांव डोहक के 58 वर्षीय व्यक्ति, कनोह के 92 वर्षीय बुजुर्ग, घंगोट के 41 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भारीं की 28 वर्षीय महिला, धलोट के 85 वर्षीय बुजुर्ग और 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जलाड़ी क्षेत्र के गांव मटियाल की 34 और 84 वर्षीय दो महिलाएं, लाहड़ कोटलू का 23 वर्षीय युवक, बेला की 20 वर्षीय युवती और 54 वर्षीय व्यक्ति, लंबलू क्षेत्र के गांव घुमारीं के 39 वर्षीय व्यक्ति, डुग्घा क्षेत्र के गांव साओ के 52 वर्षीय व्यक्ति और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 59 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव निकली है। रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 61 सैंपल लिए गए।
जिनमें से छह पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव पाए गए लोगों में भिड़ा क्षेत्र के गांव कल्लर कटोचां का 46 वर्षीय व्यक्ति, झनियारा क्षेत्र के गांव छाल बुहला का 16 वर्षीय लड़का, नादौन के बड़ा क्षेत्र के गांव अंदारा का 76 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और कांगड़ा जिले के गांव आलमपुर की 40 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी 53 वर्षीय व्यक्ति और 39 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।