Woman dies in car accident in Kahaderun
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कैहडरूं गांव में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति सहित कार में सवार होकर महारल से अणु कलां स्थित अपने घर के लिए आ रही थी। कैहडरूं गांव में सड़क पर अचानक सुअर आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
इस दौरान महिला गंभीर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, लेकिन यहां से गंभीर हालत में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आईजीएमसी में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।