फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 83 और लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
गलोड़ खास पंचायत के प्रधान कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 436 सैंपल लिए गए, जिनमें से 83 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गलोड़ क्षेत्र के गांव लहड़ा में 5 लोग, इसी क्षेत्र के गांव बुधवीं में 4 और इसी इलाके के गांव नुखेल में 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में 13 लोग, वार्ड नंबर-2 हमीरपुर में 4 और वार्ड नंबर-11 बड़ू में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव नघियार में 4 और बारी मंदिर क्षेत्र के गांव सिसुआं में 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गांव धारावन, डुग्घा, डुग्घा कलां, पोरला, घंगोट और जंगलबैरी में 2-2 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनके अलावा गांव गुंडवीं, पलसन, मकराना, मासन बहल, भौंखर, आलमपुर, भलेठ, हरसन, मोहीं क्षेत्र के गांव बल्ह, गोपालनगर दडू़ही, वार्ड नंबर-9 रूपनगर हमीरपुर, वार्ड नंबर-4, वार्ड नंबर-8, भीड़ा, जटेहड़ी, बराड़ा, गसोता, अंदरेली, चाहर, स्वाहलवा, ललयार, करनेड़ा, मैहरे, गनोह ब्राह्मणा, हरसौर, लांबरी, ताल, भोटा, पलोहल, बटराण, नुहान और चकमोह में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें