फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलां दा ग्रां में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत पौहंज के फूलां दा ग्रां में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीता देवी (39) पत्नी प्रवीण सिंह ने बुधवार को अपने घर की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति प्रवीण सिंह एनआईटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर कार्यरत था, लेकिन कोविडकाल में उसकी नौकरी चली गई और वर्तमान में वह अपने गांव में ही मजदूरी करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
एसएचओ सुजानपुर सतपाल ने कहा कि महिला के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। ग्राम पंचायत पौहंज की प्रधान रीना देवी ने बताया कि पति व पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें