फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला पर तेजधार हथियार से हमला, पीजीआई रेफर

Tue, 04 Nov 2025 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से महिला मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। थाना सदर के सासन गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेतों से घास लाने गई महिला पर किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला की पहचान रंजना कुमारी पत्नी विजय कुमार उम्र 40 साल के रूप में हुई है। महिला की गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले में महिला पूरी तरह से खून लथपथ हो गई। परिजनों ने महिला को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सासन के उपप्रधान अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता के जेठ यानी विजय कुमार के भाई मदन लाल ने करीब 4:30 बजे घटना की सूचना दी। इस दौरान देखा कि महिला के सिर से खून बह रहा है और महिला बेहोश पड़ी है। मौके पर दराटी, बांस का डंडा और माला गिरी थी। दराती और बांस का डंडा खून से सना था। महिला को चादर में डालकर निजी गाड़ी में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने में जुट गई है। एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें