टौणी देवी (हमीरपुर)। शुरुआती बारिश ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-03 पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टौणी देवी के ऊहल चौक और अस्पताल चौक के पास सड़क की परत उखड़ने लगी है, जिससे कई जगह हल्के गड्ढे बन गए हैं।
इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन स्थानों पर सड़क निर्माण दो से तीन महीने पहले ही हुआ था। इतने कम समय में सड़क की परत उखड़ना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि हल्की बारिश में ही सड़क की यह स्थिति है तो मानसून के दौरान समस्या और बढ़ सकती है।
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने निर्माण कंपनी से मांग की है कि उखड़ रही सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि एनएच-03 निर्माण कंपनी की ओर से लंबे समय से क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।
-
निर्माण कंपनी ने काफी समय से यहां पर काम शुरू किया है। कुछ सड़कों पर तो अभी से गड्ढे बनना शुरू हो गए हैं। यदि अभी से यह हाल है तो आगे सड़क की हालत कैसे रहेगी, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
-संजय, वाहन चालक, निवासी टौणी देवी
अभी तो बरसात शुरू ही हुई है। एक-दो बारिश में ही सड़क की हालत खराब होने लगी है। उम्मीद है कि जहां-जहां सड़क खराब हुई है, वहां पर जल्द सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
-मनीष, निवासी टौणी देवी
कई जगह पर पानी के लिए निकासी नालियां भी नहीं बनी हैं। बारिश का पानी सड़क पर बहता है। इससे भी सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होती है। निकासी नालियों का निर्माण किया जाना बहुत आवश्यक है।
-रवि, निवासी टौणी देवी
कोट
निर्माण कंपनी की ओर से सड़क निर्माण में कोताही नहीं बरती गई है। कुछ जगहों पर सड़क के उखड़ने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी ली जा रही है।
-अंकित सिंह, हाइवे इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी
संजय, टौणी देवी
संजय, टौणी देवी
संजय, टौणी देवी
संजय, टौणी देवी