फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बैंक अधिकारी समेत 31 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 18 और आरटीपीसीआर टेस्ट में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक हीरानगर के 6 लोग 84 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 44 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय लड़का और 40 वर्षीय महिला शामिल है। इसी वार्ड के कृष्णानगर में 47 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। वार्ड नंबर 8 नयानगर में 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव चौकी जंवाला में 48 वर्षीय व्यक्ति, नादौन में 55 वर्षीय व्यक्ति, इसी क्षेत्र के गांव कोहला में 29 वर्षीय व्यक्ति और गांव टिकरू में 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

हमीरपुर के एक बैंक का 30 वर्षीय अधिकारी, अवाहदेवी क्षेत्र के गांव कोट लांगसा की 26 वर्षीय महिला, बड़सर के बड़ाग्रां का 60 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव मुहान का 71 वर्षीय व्यक्ति, डिडवीं क्षेत्र के गांव उझान का 25 वर्षीय युवक और मेडिकल कालेज हमीरपुर में 80 वर्षीय महिला मरीज संक्रमित पाई गई हैं। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर एक हीरानगर के तीन लोग 25 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक तथा कृष्णानगर का 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। घुमारवीं उपमंडल के गांव टकरेड़ा के 31 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भटेड़ खुर्द के 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव लोहारड़ा की 48 वर्षीय महिला, गांव घनाल के 42 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा क्षेत्र के गांव चरून की 30 वर्षीय महिला, धनेटा क्षेत्र के गांव डिब के 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव मंगरोली के 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव बणी के 48 वर्षीय व्यक्ति और धनेटा के गांव कुशियार के 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें