फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला के रेस्टोरेंट संचालक युवा कारोबारी ने जहर खाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
busineesman commit sucide
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत बिझड़ी बाजार में रेस्टोरेंट संचालक एक युवा कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

संजीव शर्मा पुत्र लेखराम निवासी कोटला उपमंडल बड़सर के बिझड़ी में बार एवं रेस्टोरेंट चलाता था। बुधवार दोपहर अचानक उसने बिझड़ी सलोनी सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करके जहर खा लिया। लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और हमीरपुर से टांडा रेफर कर दिया। टांडा में रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस को मौके पर मिले सुसाइड नोट में संजीव ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है। उसने कहा है कि वह दुखी होकर यह कदम उठाने जा रहा है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि सुसाइड नोट में उसने किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है। पुलिस मामला दर्जकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें