फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को नवाजा

विज्ञापन
हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित होने वाले लोगों के साथ शिक्षा मंत्र? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिले से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें कौशल्या देवी, प्रेमी देवी, दुर्गी देवी, कृष्णी देवी, आतो देवी, हर देवी, ज्ञानो देवी एवं बंती देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, परेड कमांडर उप-निरीक्षक नवनीत सैणी, प्लाटून कमांडर हिमाचल पुलिस उप निरीक्षक शिव कुमार, गृह रक्षक (पुरुष) पीसी सतीश कुमार व गृह रक्षक (महिला) पीसी मीना कुमारी, त्वरित प्रतिक्रिया दल सहायक उप निरीक्षक राज कुमार, एनसीसी कुमारी ममता रानी, स्काउट एवं गाइड के प्लाटून कमांडर विवेक कुमार तथा प्रभारी गृह रक्षक बैंड हवलदार मोहिंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
वहीं, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रभारी पुलिस थाना सदर उप निरीक्षक त्रिलोक चंद, प्रभारी पुलिस चौकी जाहू उपनिरीक्षक राजीव कुमार, सहायक उप निरीक्षक केवल सिंह (सदर थाना), प्रभारी पुलिस सहायता कक्ष भोटा सहायक उपनिरीक्षक अजायब सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (सदर थाना), मुख्य आरक्षी नरेश कुमार (विशेष अन्वेषण इकाई हमीरपुर), मुख्य आरक्षी विनोद कुमार (पुलिस थाना बड़सर) तथा मुख्य आरक्षी अरुण कुमार (पुलिस थाना भोरंज) को विभिन्न मामलों के अन्वेषण, मादक द्रव्य पकड़ने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, गोविंद सिंह ठाकुर ने कला क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान-2021 के लिए चयनित करतार सिंह सौंखले को बधाई दी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद गोविंद सिंह ठाकुर ने दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में शीश नवाया और मंदिर के विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमल नयन शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) प्रदीप कुमार, डीएसपी जसवीर, मंदिर अधिकारी कृष्णकुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें