फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन और वसूली भाई कौन, जनता एक जून को बताएगी : कैप्टन रंजीत

Tue, 28 May 2024 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर विधासभा क्षेत्र में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबो​धित करते कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजी
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के उपचुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा ने सोमवार को क्षेत्र की विभिन्न पंचायत में नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करने हुए पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी राजिंद्र राणा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

कैप्टन रंजीत राजा ने कहा कि खनन और वसूली का काम कौन करता है। कौन स्टोन क्रशर खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री के दरबार पर बार-बार हाजिरी लगा रहा था। कौन व्यक्ति गैर-कानूनी कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बना रहा था तमाम बातों का जवाब सुजानपुर की जनता एक जून को मतदान करके देगी।

उन्होंने कहा कि वसूली भाई कौन है और खनन में कौन संलिप्त है और क्रशर माफिया कौन है, तमाम बातें भाजपा प्रत्याशी अपने आप से पूछें। दूसरे पर आरोप लगाने से पहले भाजपा प्रत्याशी अपने गिरेबान में झांकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार मुख्यमंत्री के साथ है। मुख्यमंत्री सुजानपुर के विधायक भी हैं और सुजानपुर के मुख्यमंत्री भी। उन्होंनेे कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेशभर के साथ सुजानपुर और हमीरपुर में अथाह विकास कार्य हुए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम आम और गरीब लोगों का दर्द जानते है। उनकी अगुआई में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए है। उन्होंनेेे कहा कि आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। हर प्रभावित परिवार को लाखों रुपये की राहत दी गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें