फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम सभाओं में आज बताई जाएंगी कल्याणकारी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सभी छह ब्लाॅकों में वीरवार को ग्राम पंचायत विकास योजना की ग्राम सभाओं में सभी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान होगा। तीस पंचायतों में विभिन्न विभागों के अधिकारी ब्लाॅकों की पंचायतों में जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में बताएंगे। प्रत्येक ब्लाॅक की पांच पंचायतोंं में यह अधिकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में जनसभाओं के दौरान लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। जलशक्ति विभाग, मत्स्य, बागवानी विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि, हिम ऊर्जा और अन्य विभागों के अधिकारी लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताएंगे। इस दौरान खास बात यह भी है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की गृह पंचायत मलैहड़ में भी लोगों को महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


योजनाओं में आत्मा, शिवा प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना व पशु धन को लेकर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा श्रम कल्याण बोर्ड भी मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। पंचायत के प्रधानों व सचिवों की भी मदद ली जाएगी।
जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला ने बताया कि आज ग्राम पंचायत विकास योजना की ग्राम सभाओं में लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। इन योजनाओं को अपनाकर उनकी आर्थिकी भी बढ़ेगी और ग्रामीण स्वरोजगार से भी जुड़ सकेंगे। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों ने योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें