फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन माह से ठप वेबसाइट, युवाओं का रोजगार अटका

Wed, 19 Aug 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना (पीएमएसवाई) के तहत स्वरोजगार की तैयारी कर रहे जिले के युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना की वेबसाइट करीब तीन माह से तकनीकी समस्या के चलते बंद है।
विज्ञापन

इससे युवा ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। युवाओं के अनुसार वे पिछले तीन माह से आवेदन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही।
कई युवा व्यवसाय शुरू करने की तैयारियां पूरी कर चुके हैं, लेकिन आवेदन जमा न होने से आगे की प्रक्रिया अटक गई है। उन्होंने संबंधित विभाग और केंद्र सरकार से वेबसाइट जल्द सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक ठाकुर भगत सिंह नेगी ने बताया कि वेबसाइट केंद्र सरकार की ओर से संचालित है। तकनीकी कारणों से यह नहीं चल रही है और उम्मीद है कि जल्द दोबारा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें