फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टौणी देवी-ऊहल-कक्कड़ रोड पर भूस्खलन, कवांट में गोशाला जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार की रात को हुई बारिश के कारण रविवार सुबह टौणी देवी-ऊहल-कक्कड़ रोड पर भूस्खलन से रोड बंद हो गया। इसके कारण वाहनों की लंगी कतारें लग गईं। सड़क पर मलबा जमा होने के कारण वाहन आवाजाही नहीं कर सके। इसके बाद विभाग ने सड़क से मलबे को हटाया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवाजाही बंद रही। इससे वाहन चालकों व सवारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं उपमंडल नादौन के कवांट गांव में शनिवार को एक गोशाला जमींदोज हो गई। कवांट गांव में निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय ज्ञान चंद की गोशाला अचानक ढहने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बीते दो दिनों में बरसात के कारण जल शक्ति विभाग को 31.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिला में रविवार को दिनभर बादल छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शुक्रवार व शनिवार रात को हुई बारिश के कारण ही जिला में यह नुकसान हुआ है। जिला राजस्व अधिकारी का कहना है कि जल शक्ति विभाग को 31.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि कवांट गांव में गोशाला गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें