फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान खड्ड में अचानक बाढ़ आने से फंसा ट्रैक्टर चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकट गौना गांव में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के निकट मान खड्ड में अचानक बाढ़ आ जाने से एक ट्रैक्टर चालक 3 घंटे तक वाहन सहित जीवन और मौत के बीच झूलता रहा। इसे ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से बड़ी मुश्किल से वीरवार रात करीब सवा दस बजे सुरक्षित बाहर निकाला। वीरवार शाम करीब 7 बजे विनोद कुमार, पुत्र बाल किशन निवासी गलोल गौना से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ट्रैक्टर के साथ खड्ड पार करने लगा तो इसका टायर पत्थरों में फंस गया। इसी दौरान अचानक बाढ़ आ जाने से वह ट्रैक्टर सहित पानी के बीचोंबीच फंस गया। जिसे गलोल गांव के ही कुछ लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण राणा पुलिस टीम और तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। खड्ड के दोनों ओर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और स्थानीय युवकों नवीन, बबलू, विपन, लेखराज, संजीव, प्रवेश और मनु आदि ने चालक विनोद को निकालने की प्रक्रिया आरंभ कर दी। पानी बढ़ने के कारण विनोद ट्रैक्टर के ऊपर जाकर बैठ गया, परंतु पानी लगातार बढ़ता जा रहा था। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगवाई गई और गांव के ही नवीन और विपन ने मशीन से रस्सी बांधकर विनोद की ओर फेंकी, जिसके सहारे उसे धीरे-धीरे खींचकर पानी से बाहर निकाला। तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि युवक को रात को ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें