फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेला पंचायत में जलभराव, कई घरों में आईं दरारें

Thu, 04 Sep 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बेला पंचायत में घरों के सामने हुआ जलभराव। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के साथ सटी बेला पंचायत में भारी बारिश में उचित निकासी न होने के कारण अधिकांश क्षेत्र में जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई लोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

इसके कारण कई लोगों को घरों का सामान सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट करना पड़ा है। लेबर चौक, शहीद द्वार और त्रिमूर्ती मार्केट से स्टेडियम तक जाने वाले तीनों संपर्क मार्गों के आसपास के क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शहतूत फार्म के निकट स्थित शौचालयों के सैप्टिक टैंक पानी से भर चुके हैं। यहां रहने वाले लोग जैसे ही इन टैंकों को खाली करवा रहे हैं, वैसे ही एक-दो दिन में यह फिर से भर जा रहे हैं, जिसके कारण इन लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, स्टेडियम के निकट संपर्क मार्ग किनारे स्थित घरों के पास खेतों में जलभराव हो रहा है। वार्ड दो और तीन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग करीब एक माह से जलमग्न है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पंकज कौशल ने बताया कि बेला के प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण कर लिया गया है तथा समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें