फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मांजरा गांव में चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Sun, 23 Aug 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बैहरड़ के मांजरा गांव में पिछले चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है, लेकिन चार दिन से आपूर्ति पूरी तरह बंद होने से दिक्कत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राजेश कुमार, राकेश कुमार, आनंदशील, कमल दत्त, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, अंजू, तिलक राज और विजय सहित अन्य लोगों ने जल शक्ति विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पानी रोजमर्रा की जरूरत है और सप्लाई बंद होने से घरों में पानी की कमी हो गई है। लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धनेटा जल शक्ति विभाग के अधिकारी समस्या बताने के लिए फोन नहीं उठाते और समस्या की अनदेखी करते हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग से समस्या का जल्द समाधान कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं, पंचायत प्रधान सिमरो देवी ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। जल शक्ति विभाग से इस बारे में बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि जसाई पेयजल योजना में पानी की पाइप टूटी है और खाद भरने के कारण मशीनें बंद हैं। इसलिए हर वर्ष यहां पेयजल आपूर्ति की समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें