फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो दिन से पानी की सप्लाई बंद, पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग

Tue, 14 Oct 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग की सुस्ती के चलते दो पेयजल योजनाओं से सप्लाई के बाद भी लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। दो दिन बाद भी सप्लाई बहाल न होने के कारण लोगों को पानी का प्रबंध करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नगर परिषद के तहत वार्ड नंबर दो में यह समस्या अधिक विकराल होती नजर आ रही है जिसके कारण लोगों में जल शक्ति विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के तहत नौ वार्ड है। शहर के लिए सप्लाई पलाही स्कीम के साथ-साथ सुजानपुर स्कीम से दी जाती है। एक स्कीम की सप्लाई की पाइप लाइन मुख्य सड़क में आ जाने के कारण हटा कर किनारे बिछाया जा रहा है तो दूसरी स्कीम की पाइपलाइन फट जाने के कारण सप्लाई ठप हो गई है। एक साथ दोनों स्कीमों से सप्लाई बद होने के कारण शहर में पेयजल की किल्लत बन गई है। दो दिन से जल शक्ति विभाग की पेयजल की सप्लाई ठप हो गई है। वार्डों में सप्लाई दूसरे दिन भी ठीक नहीं हो पाई है।
जल संकट के चलते सार्वजनिक शौचालयों में भी ताले लटक गए हैं। लोगों में रोष है कि हर दूसरे-तीसरे महीने पेयजल की सप्लाई बधित होती रहती है। वहीं जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सप्लाई बहाल करने को लेकर कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही शहर में सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें