नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के बस स्टैंड पर स्थित शाॅपिंग कांप्लेक्स की दुकानों में बरसात का पानी टपक रहा है। इस समस्या के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है।
दुकानदारों ने इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी से मुलाकात कर दुकानों के मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या के कारण दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। दुकानदारों में हेमंत राणा, अश्वनी बत्ता, वीरेन्द्र सिंह, अमित मोनू सरोच, वीरेंद्र मिंटा, अश्वनी शर्मा, राजीव कुमार, शशि व सुषमा आदि ने शम्मी सोनी को मांगपत्र सौंपकर शीघ्र समस्याओं का समाधान किए जाने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि करीब 27 दुकानों का निमार्ण सेल्फ फाइनांस स्कीम के तहत वर्ष 2007-2008 और उसके बाद हुआ है। इस मार्केट की छत की सही लेवलिंग न होने से बारिश के पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पाती है, जिस वजह से दुकानों की न केवल छत से दुकानों में पानी टपक रहा है, अपितु दीवारों में भी सीलन की वजह से दुकानों में करवाया गया रंग-रोगन, फिटिंग व सामान आदि खराब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मार्केट के भवन की खस्ताहाल स्थिति से न केवल दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, अपितु नगर परिषद की यह बिल्डिंग भी जर्जर होने के कगार पर है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट की छत पर काफी बड़े-बड़े होर्डिंगस लगाए हैं, जिनकी बजह से भी छत को नुकसान पहुंच रहा है।
दुकानदारों ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से निजात मिल सके। नगर परिषद के अध्यक्ष शम्मी सोनी का कहना है कि दुकानदारों ने अपनी समस्याएं बताई हैं। दुकानदारों को आश्वस्त किया गया है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
नगर परिषद की दुकान के छत से टपक रहे पानी से किताबों और कॉपियों को नुकसान से बचाने के प्लास्टिक