फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अपर पथिल्यार गांव में स्लेटपोश मकान जमींदोज

Thu, 04 Sep 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर के पथिल्यार गांव में हुआ भूस्खलन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में बारिश से एक स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया, जबकि दो जगह भूस्खलन हुआ है। अपर पथिल्यार और पथिल्यार गांव में भूस्खलन होने के कारण लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

अपर पथिल्यार गांव में बुधवार सुबह उर्मिला देवी का घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया, परिवार के पास केवल यही जमीन थी। जहां मकान बना था। वहीं, जो हिस्सा बचा है, उसमें भी जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। इसी के साथ गांव की रीता देवी ने बताया कि अभी तीन साल पहले ही उन्होंने मकान बनाया था, लेकिन पहाड़ी दरकने से उनके मकान को खतरा हो गया है, अगर और पहाड़ी दरकती है तो मकान सीधा 300 फीट नीचे चला जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके घर में 16 सदस्य हैं, जो दिन-रात डर के साये में जीने को मजबूर हैं। इसी के साथ अन्य परिवारों के घरों को भी खतरा बना हुआ है। तहसीलदार धर्मपाल नेगी ने बताया कि उन्होंने सभी जगहों पर जाकर मौका देखा है और प्रभावित परिवारों से मिलकर मौका रिपोर्ट बनाई है। अति जरूरतमंद परिवारों को फौरी तौर पर 5000 की राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन

वहीं, पथिल्यार गांव में एक परिवार का पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जिन्हें उचित और सुरक्षित जगह जमीन दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि परिवार को खतरा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें