फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रचंड गर्मी से गहराया जलसंकट, 22 पेयजल योजनाओं में 50 फीसदी जलस्तर घटा

Thu, 12 Jun 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रंगस में लोगों के निजी बोर से पानी भरते प्रवासी परिवारों के बच्चे। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रचंड गर्मी से जिले में जल शक्ति विभाग की 22 पेयजल योजनाएं सूखने की कगार पर हैं। इन योजनाओं में 50 फीसदी तक जलस्तर में कमी आ गई है। सबसे अधिक दिक्कत बड़सर और भोरंज क्षेत्र में है।
विज्ञापन

आगामी एक सप्ताह में यदि बारिश नहीं होती है तो दर्जनों पेयजल योजनाएं और प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, नादौन क्षेत्र के रंगस में हैंडपंप खराब होने से करीब 100 प्रवासी परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां पर चार दिन से हैंडपंप खराब पड़ा है। ये प्रवासी परिवार इस हैंडपंप पर ही निर्भर थे। अब ये प्रवासी निजी बोर से लोगों की मदद से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। वहीं, कुछ परिवार खड्डों से पानी ला रहे हैं।
जिले में जल शक्ति विभाग की बड़सर, भोरंज, नादौन, सुजानपुर और हमीरपुर मंडल में 184 पेयजल योजनाएं है। बड़सर और भोरंज के साथ नादौन में कुछ हद तक पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि ब्यास नदी पर बनी पेयजल योजनाओं के जलस्त्रोतों में कोई कमी दर्ज नहीं हु़ई है। भोरंज की बमसन लगवालती योजना, हमीरपुर टाउन, नादौन टाउन और सुजानपुर और बड़सर के सलौणी क्षेत्र को ब्यास के पानी की सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में लोकल खड्डों में जलस्तर कम होने से बड़सर के ढटवाल क्षेत्र में अधिक दिक्कत पेश आ रही है। यहां पर एक दर्जन के करीब पेयजल योजनाएं सूखने की कगार पर हैं। वहीं भोरंज और नादौन में कुछ हद तक दिक्कत पेश आ रही है। प्रचंड गर्मी में पानी की अधिक जरूरत है, लेकिन सप्लाई में कमी आ रही है।

हमीरपुर टाउन के लिए 10 लाख लीटर पानी की सप्लाई बढ़ी
हमीरपुर टाउन में सुजानपुर के प्लाही स्थान पर ब्यास नदी से पेयजल योजना संचालित की जा रही है। यहां पर वोल्टेज की समस्या का निदान हो गया है। ऐसे में अब 84 लाख लीटर पानी हर दिन लिफ्ट किया जा रहा है। पहले 74 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया रहा था, लेकिन अब इसमें 10 लाख लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे शहर में लोगों को गर्मियों में अभी पेयजल की कोई दिक्कत पेश नहीं आई है।


कोट
जिन पेयजल योजनाओं में जलस्तर की कमी आई है, उन्हें वैकल्पिक योजनाओं से पानी दिया जा रहा है। सप्लाई के समय में जरूर कटौती हुई है। गर्मियों के मौसम में इस तरह की दिक्कत पेश आती है। समस्या के समाधान के लिए हैंडपंपों की मरम्मत भी की जा रही है। रंगस में खराब हुए हैंडपंप की मरम्मत भी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

-नीरज भोगल, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें