फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह से पेंशन के डेढ़ हजार आवेदन फांक रहे धूल

Sun, 25 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला में ढाई माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1547 आवेदन धूल फांक रहे हैं। अक्तूबर माह में लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन किया था। बुढ़ापा, अपंगता और विधवा पेंशन के तहत लोगों ने विभाग को आवेदन भेजे थे। ढाई माह बीत जाने के बाद भी लोगों को पेंशन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


बुढ़ापा पेंशन के तहत 80 वर्ष के नीचे के पात्र लोगों को 650 रुपये  और 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को 1200 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। अपंगता पेंशन में 40 से 69 प्रतिशत तक अपंग व्यक्तियों को 650 रुपये और 70 प्रतिशत से ज्यादा अपंग व्यक्तियों को 1200 रुपये पेंशन मिलती है।

विधवा पेंशन 650 रुपये मासिक मिलेगी। विभाग 1547 आवेदनों में से 1229 पात्र व्यक्तियों को पेंशन देगा। इन पात्र व्यक्तियों का चयन विभाग ने कर लिया है, लेकिन जिला कल्याण विभाग की त्रैमासिक बैठक न होने से पेंशन के ये मामले लटके हुए हैं।
विज्ञापन


जल्द पेंशन शुरू न करने के लिए लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि चुने गए आवेदनों की पेंशन जल्द शुरू की जाए।

जिला कल्याण अधिकारी (कार्यकारी) उर्मिल पटियाल ने बताया कि जिला में पेंशन के लिए 1547 अवेदन आए थे। इनमें से 1229 पात्र व्यक्तियों को पेंशन मिलनी है। विभाग की बैठक न होने से पेंशन के ये मामले लटके हुए हैं। उपायुक्त हमीरपुर से बैठक कर विभाग जल्द ही पात्र लोगों की पेंशन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें